फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज यानि 19 फरवरी को शादी के बंधन में बांध गए है| इस शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| तस्वीरों में फरहान काले रंग का कोट-पेंट पहने नजर आये तो वही शिबानी लाल रंग के गाउन में दिखी| तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे है|

अनोखे ढंग से की शादी
फरहान अख्तर और शिबानी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे| दोनों ने ये शादी शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्म हाउस से की| खास बात है कि इन दोनों ने शादी ना हिंदू रिवाज से ही और ना ही निकाह किया| फरहान और शिबानी ने Vow और रिंग सेरेमनी कर एक दूसरे के साथ सात जन्म तक देने की कसम खाई|
‘दिल चाहता है’ गाने पर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने किया डांस
शादी के तुरंत बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सभी मेहमानों के सामने जमकर डांस भी किया| फरहान और शिबानी फरहान की ही फिल्म हिट ‘दिल चाहता है’ के गाने पर थिरके| फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में कई बॉलीवुड सितारों जैसे ऋतिक रोशन, अमृता अरोड़ा, रिया चक्रबर्ती, अनुषा दांडेकर, राकेश रोशन आदि शामिल हुए| म्यूजिक कम्पोजर्स की तिकड़ी शंकर एहसान लॉय के एहसान नूरानी और शंकर महादेवन भी फरहान अख्तर की शादी में पहुंचे। एक्टर और होस्ट समीर कोचर भी फरहान अख्तर की शादी में शामिल होने के लिए खंडाला स्थित फॉर्महाउस पहुंचे।
कौन है फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना
अधुना भबानी जानी मानी ब्रिटिश हेयर स्टाइलिस्ट है| अधुना भबानी एक इंटरप्रेन्योर है और बीब्लंट (BBLUNT) हेयर स्पा पार्लर की संस्थापक है| वह हेयर स्टाइलिंग की दुनिया में जाना माना नाम है| अधुना की शादी फरहान से साल 2000 में हुई थी| अधुना फरहान से 6 साल बड़ी है| फरहान और अधुना ने साल 2016 में 16 साल साथ रहें के बाद एक दुसरे से अलग होने का निर्णय लिया और उनका तलाक 2017 में हो गया| फरहान और अधुना दो बेटियों के पेरेंट्स है| तलाक के बाद दोनों बेटियों की कस्टडी अधुना भबानी के पास है|



फरहान की बेटिया
फरहान और अधुना की दो बेटिया शाक्य और अकिरा है| बड़ी बेटी शाक्य 21 साल की है. वही छोटी बेटी अकीरा 15 साल की हो गई है| फरहान अपनी दोनों बेटियों के काफी करीब है| फरहान अक्सर अपनी बेटियों के साथ समय बिताते रहते है और कई बार सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरे भी शेयर करते रहते है| इन स्टार किड्स को भी कई लोग फॉलो करते है| फरहान की दोनों बेटियां शिबानी दांडेकर की फ्रेंड्स है|



जानिए कौन है शिबानी दांडेकर की बहन
शिबानी दांडेकर की दो बहनें है, बड़ी बहन अपेक्षा और छोटी बहन अनुषा दांडेकर| अपेक्षा दांडेकर पेशे से बॉलीवुड सिंगर है और उन्होंने जुबान, आत्मा आदि फिल्मो में गाने गए है| वही शिबानी की छोटी बहन अनुषा दांडेकर है जो एक वीजे (VJ) और होस्ट है, वह 40 साल की है| अनुषा 9 जनवरी 1982 को जन्मी और उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में MTV के शो house of style से एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा| बाद में उन्होंने MTV dance crew शो को होस्ट किया|



कौन है शिबानी दांडेकर का पहला बॉयफ्रेंड
शिबानी दांडेकर का पहला बॉयफ्रेंड कैथ सेकुएरा (Keith Sequeira) है, जो की एक एक्टर और वीजे (VJ) है|


