fbpx
HomeBiographyशिबानी दान्डेकर बायोग्राफी, नेटवर्थ, अफेयर्वस व जीवन परिचय || Shibani Dandekar Biography,...

शिबानी दान्डेकर बायोग्राफी, नेटवर्थ, अफेयर्वस व जीवन परिचय || Shibani Dandekar Biography, Net-worth, affairs in Hindi

Table of Contents

कौन है शिबानी दांडेकर (Who is Shibani Dandekar)

आइये जानते है कौन है शिबानी दांडेकर, शिबानी दांडेकर एक मॉडल होने के साथ साथ एक अभिनेत्री है, जिन्हें अलग अलग शो होस्ट करते हुए देखा जा सकता है| 2011 से 2015 तक IPL होस्ट करके अपने होस्टिंग के अंदाज से इन्होने लोगो को अपना दीवाना बना लिया|

शिबानी का फ़िल्मी करियर ज्यादा खास नहीं रहा है| ज्यादातर इन्हें छोटे किरदार ही मिले है| महाराष्ट्रियन परिवार में जन्मी शिबानी फ़िलहाल फरहान अख्तर से अपनी शादी के कारन सुर्खियों में है|

shibani dandekar biography

शिबानी दांडेकर बायो (Shibani Dandekar BIO):

प्रोफेशन (Profession)एक्टर, मॉडल, वीजे, सिंगर (actor, model, VJ, singer)
हाइट Height5 फीट, 6 इंच (5’6”) या 168 सेंटीमीटर
वजन (Weight)50 किलोग्राम या 110 LBS
बॉडी साइज (Body Measurements)33-25-33
आँखों का रंग (Eye Colour)काला (black)
बालो का रंग (hair Colour)काला (black)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  विवाहित (पति – फरहान अख्तर) (19 फ़रवरी 2022)

पर्सनल लाइफ (Personal Life):

जन्मदिन (Date of Birth)27 अगस्त, 1982
आयु (Age)40 वर्ष (साल 2021 में )
राशि (Zodiac)कन्या (Virgo)
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)पुणे, महाराष्ट्र, भारत
धर्म (Religion)हिन्दू (Hindu)
भाषा का ज्ञान (Language)हिंदी, अंग्रेजी
शौक (Hobbies)सिंगिंग, योगा, डांसिंग और ट्रेवलिंग
शुरुआत (Debut )फिल्म डेब्यू – टाइमपास (2014)
टीवी डेब्यू – नमस्ते अमेरिका (2001)

शिबानी दांडेकर के सोशल मीडिया लिंक्स (Social Media Accounts of Shibani Dandekar):

फेसबुक (Facebook)https://www.facebook.com/shibanidandekarofficialfanpage
ट्विटर (Twitter)https://twitter.com/shibanidandekar
इन्स्टाग्राम (Instagram)https://www.instagram.com/shibanidandekar
वेबसाइट (website)http://shibanidandekar.com

शिबानी दांडेकर का परिवार (फैमिली) {family of Shibani Dandekar}:

पिता (Father)शशिधर दांडेकर
माता (Mother)सुलभ दांडेकर
बहने (Sisters) अपेक्षा दांडेकर (बड़ी बहन)
अनुषा दांडेकर (छोटी बहन)
shibani dandekars family
Shibani Dandekar ki Family

शिबानी दांडेकर की पसंदीदा चीजे (Favourite Things of Shibani Dandekar):

पसंदीदा खाना (Food)सी फ़ूड, चोकलेट केक, बर्गर, पिज़्ज़ा
पसंदीदा एक्टर (Actor)सलमान खान और शाहरुख़ खान
पसंदीदा एक्ट्रेस (Actress)माधुरी दीक्षित
पसंदीदा घुमने की जगह (Holiday Destination)सिडनी, न्यूयॉर्क, लन्दन
पसंदीदा रेस्टोरेंट (Restaurant)AIO, मुंबई

शिबानी दांडेकर के लव अफेयर्स और रिलेशनशिप (love affairs and relationship)

बॉयफ्रेंड Boyfriendकीथ सिकेरा (मॉडल )
फरहान अख्तर (अभिनेता )
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  विवाहित (पति – फरहान अख्तर) (19 फ़रवरी 2022)
कीथ सिकेरा के साथ शिबानी दांडेकर
कीथ सिकेरा के साथ शिबानी दांडेकर

शिबानी दांडेकर का जीवन परिचय (Biography of Shibani Dandekar)

शिबानी दान्डेकर का जन्म 27 अगस्त 1981 पिता शशिधर दांडेकर एवं माँ सुलभ दांडेकर के यहां मराठी परिवार में दूसरी बेटी के रूप में हुआ था। शिबानी की बड़ी बहन अपेक्षा दांडेकर एक अभिनेत्री होने के साथ साथ गायिका भी है और इनकी छोटी बहन अनुषा दांडेकर एक प्रसिद्द अभिनेत्री, गायिका और वीजे है।

शिबानी ने अपने बचपन का ज्यादातर समय ऑस्ट्रेलिया, लंदन और अफ्रीका में बिताया है हालाँकि शिबानी एक महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखती है| साल 2001 में ये काम की तलाश में न्यूयॉर्क चली गयी|

शिबानी दान्डेकर का करियर (Shibani Dandekar Career)

साल 2001 में शिबानी ने न्यूयॉर्क जाकर अमेरिकी टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की. इन्होने तीन टेलीवीजन शो नमस्ते अमेरिका, वी देसी, एशियाई वैराइटी होस्ट करके अमेरिकी दर्शकों का खूब दिल जीता. अमेरिका में ये भारतीय स्टार बन गयी|

शिबानी ने शाहरुख़ खान के साथ अटलांटिक सिटी में मेजबानी की| भारतीय रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग ले चुकी है| 

इन्होने  मैक्सिम हॉट 100, नाइके, रोल्स रॉयस, प्यूमा, मर्सिडीज, टोयोटा, हॉर्लिक्स, एचएसबीसी, स्पाइस मोबाइल, जेबीएल, एमटीवी कोक स्टूडियो, निविया के कार्यक्रमों को होस्ट किया| इन्होने चैनल V1 पर आने वाला टीवी शो  ग्रैमी नॉमिनी स्पेशल में भी एक एंकर के रूप में काम किया।

साल 2011 में ये IPL  मैचों के दौरान सोनी मैक्स टेलीविजन पर एक्स्ट्रा इनिंग्स – टी20  शो में भी दिखी। इन्होने साल 2011 से साल 2015 तक IPL में मेजबानी की|

साल 2014 में शिबानी ने मराठी फिल्म टाइमपास में “हाय पोली साजुक सी” गाने में आइटम डांस कर अपने जलवे बिखेरे. साल 2015 में रॉय फिल्म में जोया नाम की लड़की का किरदार निभाया, जिसमे रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे|

शिबानी दान्डेकर की फिल्मो की सूचि (Shibani Dandekar Movies List)

वर्षशीर्षक (फिल्म का नाम)भूमिका
2014टाइमपास (मराठी फिल्म)एक गाने में (एक गीत में कास्ट)
2014धींगा मुश्तीएक गाने में (एक गीत में कास्ट)
2014संघर्षचमेली (एक गीत में कास्ट)
2015रॉयजोया
2015शानदारसोनिया
2016सुलतानTV Anchor
2017नाम शबानाएक गीत में विशेष उपस्थिति
2017नूरज़ारा पटेल
2018भावेश जोशी सुपर हीरो“चवनप्राश” गाने में आइटम गर्ल
2019रॉकी (rocky)
TBAज़म ज़मविजयलक्ष्मी (क्वीन मूवी का मलयालम रीमेक)
TBAडेट इज महालक्ष्मीविजयलक्ष्मी (क्वीन मूवी का तेलुगु रीमेक)

शिबानी दान्डेकर की वेब-सीरीज की सूचि (Shibani Dandekar’s webserie)

वर्षशीर्षक (वेबसीरीज का नाम)भूमिका
2020फोर मोरे शॉट्स प्लीज (four more shots please)सुष्मिता सेनगुप्ता (सीजन 2)
2020होस्टेज (Hostages)ईशा एंड्रू (VP) ऑपरेशन (सीजन 2)
2020व्हाट द लव – करण जौहर के साथ (What the Love! with Karan Johar)स्वयं (सीजन 1)

शिबानी दान्डेकर के टीवी शो (TV shows of Shibani Dandekar)

  • 2001 – नमस्ते अमेरिका शो में होस्ट के रूप में
  • 2001 – वी देशी शो में होस्ट के रूप में
  • 2001 – एशियन वैराइटी शो में होस्ट के रूप में
  • 2009 – आफ्टर ऑवरस में एंकर के रूप में
  • 2010 – लेट्स डिजाईन में एंकर के रूप में
  • 2010 – AXN के मेन 2.0 होस्ट के रूप में
  • 2012 – झलक दिखला जा 5 कंटेस्टेंट के रूप में
  • 2012 – होस्ट के रूप में मिशन कवर शॉट
  • 2013 – स्टाइल एंड द सिटी एज़ होस्ट
  • 2011 – 2015 – मेजबान के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग
  • 2015 – मैं प्रतियोगी के रूप में ऐसा कर सकता हूँ
  • 2017—खतरों के खिलाड़ी 8 कंटेस्टेंट के रूप में
  • 2018- मेंटर के रूप में टॉप मॉडल इंडिया
  • 2018- एमटीवी ट्रोल पुलिस अतिथि के रूप में
  • 2018- ऐस ऑफ़ स्पेस -1 में अतिथि के रूप में

शिबानी दान्डेकर के रिलेशनशिप अफेयर्स (Shibani Dandekar’s Relationship Affairs)

शिबानी दांडेकर और कीथ सिकेरा ने कुछ समय तक एक दुसरे को डेट किया| कीथ सिकेरा Men 2.0 शो में शिबानी के साथ को-होस्ट भी रहे| इन दोनों का रिलेशन खूब चर्चा में रहा, कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और कीथ रोशल राव के साथ रिलेशन में आ गए| शिबानी ने रोशल राव के साथ आईपीएल में सह मेजबानी भी की|

शिबानी का नाम भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर खिलाडी हार्दिक पंड्या के साथ भी जोड़ा गया, जो की बाद में अफवाह बताया गया|

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की रिलेशनशिप (Shibani Dandekar and Farhan Akhtar Relationship)

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर 4 साल से एक दुसरे को डेट कर रहे थे| कुछ दिन पहले शिबानी ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमे फरहान अख्तर और शिबानी एक साथ एक स्पोर्ट कार में बेठे दिखे थे|

farhan-akhtar-shibani-dandekar-with family
शिबानी दांडेकर फरहान अख्तर की फॅमिली के

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में शिबानी ने बताया की लॉकडाउन के समय उन्होंने फरहान को बहुत करीब से जाना, दोनों एक साथ जिम में वर्कआउट करते है और साथ में फिल्मे देखते थे और खूब मस्ती करते थे| शिबानी से उनकी शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया की अभी शादी का कोई इरादा नही है जब समय आएगा तो वो इसके बारे में जरुर बताएंगी| बता दे की साल 2022 में फ़रवरी की 19 तारीख को फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर की शादी हो गई है|

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी से जुड़े फोटो और विडियो को देखने के लिए हमारे दुसरे आर्टिकल को पढ़े|

शिबानी दान्डेकर की पहली फिल्म (Shibani Dandekar First Movie)

मूवी का नामटाइमपास (मराठी फिल्म )
किस साल हुई रिलीज2014
किरदारडांसर के रूप में ( हाय पोली साजुक की )
निर्देशकरवि जाधव
बजट₹2 crore (US$280,000)
कमाई₹33 crore (US$4.6 million)

शिबानी दान्डेकर  की कुल संपत्ति (Shibani Dandekar Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 20 मिलियन (साल 2019 में )
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth in Indian Rupees)145 करोड़ रूपये

शिबानी दान्डेकर के विवाद (Shibani Dandekar Controversies)

फरवरी 2018 में, उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टॉपलेस फोटो पोस्ट की, जिसने सोशल मीडिया पर उसकी बहुत आलोचना हुयी थी|

  1. शिबानी दान्डेकर कौन है ?

    शिबानी दान्डेकर एक बॉलीवुड अभिनेत्री, वीजे, सिंगर और मॉडल है|

  2. शिबानी दान्डेकर चर्चा में क्यों है?

    भारतीय अभिनेता फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने के कारण शिबानी दान्डेकर चर्चा में है|

  3. शिबानी दान्डेकर की पहली फिल्म का क्या नाम था ?

    एक डांसर के रूप में टाइमपास इनकी पहली फिल्म है जो साल 2014 में आयी थी|

  4. शिबानी दान्डेकर कितने भाई बहन है ?

    शिबानी के अलावा इनकी दो बहनें ओर है| अपेक्षा दांडेकर (बड़ी बहन ), अनुषा दांडेकर (छोटी बहन) है|

  5. क्या शिबानी दांडेकर सिगरेट और शराब का सेवन करती है?

    नहीं शिबानी दांडेकर शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करती|

  6. क्या शिबानी दांडेकर ने आईपीएल (IPL) होस्ट किया है?

    हां, शिबानी दांडेकर ने आईपीएल (IPL) होस्ट किया है, उन्होंने 2011 से 2015 तक आईपीएल होस्ट किया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Must Read

spot_img